{"_id":"45-26836","slug":"Amroha-26836-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर ने तीन लोगों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर ने तीन लोगों पर किया हमला
Amroha
Updated Fri, 10 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली/गंगेश्वरी। यूं तो मंडलभर में बाघिन का आतंक है। गंगेश्वरी क्षेत्र में एक जंगली जानवर ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने जब मौके पर जाकर देखा तो वहां पर मांस के टुकड़े पड़े थे। उधर, सैदनगली क्षेत्र में लोग जागकर रात काट रहे हैं। धार्मिक स्थलों से ऐलान किया जा रहा है।
थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी भारत सिंह, छोटेलाल और प्रेमपाल बृहस्पतिवार की शाम को जंगल में काम कर रहे थे। इस दौरान ही किसी जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। घबराए तीनों लोग शोर मचाते हुए गांव की तरफ भाग निकले। आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और मौके पर जाकर देखा तो वहां पर जानवर तो कोई नहीं मिला, लेकिन मांस के टुकड़े जरूर पड़े थे। सैदनगली क्षेत्र के कई गांवों में लोग समूह बनाकर गांव में पहरा दे रहे हैं और धार्मिक स्थलों से ऐलान कर लोगों को सावधान किया जा रहा है। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घट जाए।