{"_id":"45-26601","slug":"Amroha-26601-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंद लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंद लगने से किशोर की मौत
Amroha
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। क्रिकेट खेलते समय एक किशोर के सिर में गेंद लग गई। जिससे उसकी उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हैबतपुर बंजारा निवासी शाहनबाज पुत्र फिदा हुसैन (15) नगर के अल अमीन अब्दुला इंटर कालेज में कक्षा दस का छात्र है। 26 दिसंबर को वह अपने साथियों के साथ गांव में ही क्रिकेट खेल रहा था। फिल्डिंग करते समय गेंद सिर में लग गई। उस समय तो कोई बात नहीं हुई। खेलने के बाद सभी अपने घर आ गए। रात में किसी समय छात्र की तबियत खराब हो गई। इस पर परिजन हसनपुर निजी चिकित्सक के पास लेकर आए, लेकिन डाक्टरों ने गंभीर हालत में रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। जहां छात्र ने शुक्रवार की शाम को दम तोड़ दिया। दिन में पंचायतीराज राज्यमंत्री कमाल अख्तर एवं क्षेत्र के लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी।