{"_id":"45-26251","slug":"Amroha-26251-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के घर से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के घर से लाखों का माल उड़ाया
Amroha
Updated Wed, 18 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला()अमरोहा। सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर के ताले तोड़कर चोर 15 हजार की नकदी समेत लगभग छह लाख का माल ले उड़े। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेवानिवृत्त शिक्षिका कृष्णा देवी अग्रवाल पत्नी कृष्ण चंद्र का बस्ती में सुनारों वाली गली में मकान है। घर में पति-पत्नी ही रहते हैं। रविवार को वह किसी कार्य से बाहर गई हुई थीं, जबकि उनके पति मुरादाबाद गए हुए थे। रात में मेन गेट के ताले तोड़कर चोर भीतर घुस आए। उन्होंने इत्मिनान से सूने घर की तलाशी ली। भीतर कमरे में रखी सेफ का लॉक तोड़कर 18 तोले सोने के जेवर और 15 हजार की नकदी साफ कर दी। इन्वर्टर, एक गैस सिलेंडर, साड़ियां और कपड़े भी समेट लिए। गृह स्वामी के अनुसार चोर लगभग छह लाख रुपए का सामान ले गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव और कस्बा इंचार्ज रामविलास द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।