फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   वेव इंडस्ट्रीज में दम घुटने से श्रमिक की मौत, चार बेहोश

वेव इंडस्ट्रीज में दम घुटने से श्रमिक की मौत, चार बेहोश

Thu, 12 Dec 2013 05:48 AM IST
Amroha
Amroha Updated Thu, 12 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। वेव इंडस्ट्रीज स्थित स्टील प्लांट में बुधवार की सुबह दम घुटने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन श्रमिक बेहोश हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दरअसल ठंड से बचने को जलाए गए कोयले के धुंएं से बनी जहरीली गैस ने चारों को बेहोश कर दिया था। समय रहते दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी नहीं पहुंचते तो किसी को बचा पाना मुश्किल होता। हादसे की सूचना से मिल प्रबंधन और प्रशासन में खलबली मच गई। मृत श्रमिक कन्नौज जनपद का रहने वाला है।
विज्ञापन

वेव इंडस्ट्रीज के स्टील प्लांट में तड़के चार बजे शिफ्ट चेंज होती है। रात में काम कर रहे श्रमिक शिफ्ट समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे। बढ़ती ठंड से बचने के लिए काम कर रहे श्रमिकों में रामबहादुर पुत्र मेघनाथ निवासी गांव जगतपुर थाना छिबरामाऊ कन्नौज, दीपेंद्र पुत्र अनिरुद्ध, बबलू पाल पुत्र मूलचंद निवासी गाजियाबाद तथा सतपाल पुत्र किशनलाल निवासी रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर ने एयर टाइट कांच के रूम में कोयले जलाकर रख लिए। रात भर काम करने तथा ताप मिलते ही सभी श्रमिकों को नींद आ गई। दूसरी शिफ्ट के श्रमिकों ने उनको जगाने का प्रयास किया तो वे सभी बेहोश पाए गए। घटना की तत्काल मिल प्रबंध तंत्र को सूचना दी गई। आननफानन में श्रमिकों को सरकारी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने 50 वर्षीय रामबहादुर पाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों का उपचार शुरू कर दिया। मृतक के पुत्र देवेंद्र ने बताया कि जलते हुए कोयले से निकली जहरीली गैस की वजह से यह हादसा हुआ। जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे सीओ निशांक शर्मा ने मजदूरों व फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है जिसमें जहरीली गैस से मौत होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed