{"_id":"45-18897","slug":"Amroha-18897-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन में मौसा की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन में मौसा की गोली मारकर हत्या
Amroha
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगेश्वरी (अमरोहा)। पैसों के लेनदेन को लेकर बेटे के साले ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर मौसा की गोली मारकर हत्या कर दी। शव बगद नदी पुल के पास पड़ा मिला। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी मच गई। पुलिस ने दो रिश्तेदाराें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी की।
रहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव तरौली के पास में बगद नदी के नजदीक पत्थरों पर खून से लथपथ शव पड़ा था। सुबह के समय जब ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए गए, तो शव देखकर सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान रामवीर (42) पुत्र सरजीत सिंह निवासी खुरतिया के रूप में की। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे मोनू ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा कि रवि पुत्र कलुवा निवासी पुटसल थाना आदमपुर और संजीव पुत्र जयपाल निवासी लिसड़ा मंगलवार को रामवीर को दोपहर के समय अपने साथ ले गए थे। रवि रामवीर के बेटे विपिन का साला है, जबकि संजीव रवि के बहनोई का भाई है। रवि पर 61 हजार और संजीव पर 22 हजार रुपए हैं। बताते हैं कि तीनों ने लिसड़ा में शराब पी और खाना खाया इसी दौरान विवाद हो गया और रामवीर वहां से भाग निकला तो रवि और संजीव ने पीछा कर बगद नदी पुल के पास में पीछे से पीठ में गोली मार दी। उसकी मौत के बाद शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे मोनू की तहरीर पर रवि और संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इनके बीच में पैसों के लेनदेन का ही मामला था।