फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   छेड़छाड़ के विरोध में महिला को मारा थप्पड़

छेड़छाड़ के विरोध में महिला को मारा थप्पड़

Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
Amroha
Amroha Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उझारी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम धरना प्रदर्शन किए जा रहे है, लेकिन इसके बाद महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक महिला अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी होकर मोबाइल से भाई से बात कर रही थी। उसी समय एक युवक शराब के नशे में पहुंचा और महिला के साथ बदतमीजी करने लगा, जब विरोध किया, तो महिला के थप्पड़ जड़ दिया। महिला से जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र होकर उझारी-ढबारसी मार्ग पर एकत्र हो गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुआडाली निवासी एक महिला मोदीनगर में नौकरी करती है। शनिवार की शाम वह बस से उतरी और स्टैंड पर खड़ी होकर अपने भाई से मोबाइल पर बात करने लगी। इसी दौरान युवक पहुंचा और बदतमीजी करते हुए अश्लील बातें करने लगा, जब महिला ने कहा क्या बात है, तो थप्पड़ मारकर फरार हो गया। यह सब देख रहे मौके पर खड़े लोगों ने भी इसका विरोध नहीं किया। महिला ने सारी बात फोन पर ही अपने परिजनों को बताई। गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ एकत्र होकर प्याऊ पहुंच गए और जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया। पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी अकबर पुत्र इकबाल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed