फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ढांग में पांच दबे, महिला और छात्रा की मौत

ढांग में पांच दबे, महिला और छात्रा की मौत

Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। घर में लिपाई-पुताई को मिट्टी लेने गईं दो महिलाएं और तीन किशोरी ढांग में दब गईं। जेसीबी की मद्द से जब उन्हें बाहर निकाला गया। एक महिला और छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए मुरादाबाद रैफर किया गया है। हादसे के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दिल्ली हाईवे पर नगर के निकट स्थित क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर में बृहस्पतिवार की शाम को हुए दुखद हादसे ने सभी को झकझोर दिया। गांव निवासी इस्लाम सैफी की पत्नी सलमा खातून (38), जेएस पब्लिक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा रचना (12) पुत्री चंद्रपाल सैनी तथा भारती (16) पुत्री समरपाल जाटव, नीलू (15) पुत्री संतराम संते, गीता (30) पत्नी सुंदर सैनी शाम के समय गांव में ही स्थित कब्रिस्तान से मिट्टी खोदने गईं थीं। पांचों नीचे उतरकर मिट्टी खोदने में लगी थीं कि अचानक ढांग दरक गई। नीचे मौजूद पांचों महिलाएं और छात्राएं इसमें दब गईं। बताते हैं कि शोर मचाने पर पास ही मौजूद ग्रामीण उधर दौड़े। थोड़ी ही देर में पूरा गांव एकत्र हो गया। सूचना पर जेसीबी भी मंगा ली गई। मशीन ने मिट्टी हटाई तो सलमा खातून और रचना मृत अवस्था मे मिलीं। जबकि भारती, नीलू और गीता की हालत बेहद गंभीर थी। भारती को आनन-फानन में यहां सीएचसी लाया गया। यहां से मुरादाबाद रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वानंद यादव और ब्रजघाट चौकी इंचार्ज डीएस धामा भी मौके पर पहुंचे। पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed