फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women made aware during the 'Angan Milan' program.

Almora News: आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरूक

Wed, 07 Oct 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women made aware during the 'Angan Milan' program.
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए गए पोषण माह का खटलगांव आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। करीब एक माह तक चले अभियान के दौरान क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए जरूरी पोषण आहार की जानकारी दी गई। साथ ही मोटे अनाज के महत्व के बारे में बताया गया। खटलगांव आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता पुष्पा रावत और सहायिका धर्मावती ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य अतिथि इंदर सिंह, विनोद ध्यानी और पूर्व प्रधान सुरेंद्र रावत रहे। वहां आशा फैसिलिटेटर देवकी देवी, आशा कार्यकर्ता ललिता देवी आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed