फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trees fell at four locations amidst the rain; fire and rescue teams restored smooth traffic flow.

Almora News: बारिश के बीच चार जगह गिरे पेड़, फायर रेस्क्यू टीम ने यातायात कराया सुचारू

Mon, 28 Sep 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Trees fell at four locations amidst the rain; fire and rescue teams restored smooth traffic flow.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हो गईं। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बीरशिवा स्कूल, चमड़खान रोड, पंतकोतली-वलना रोड और हल्द्वानी रोड के पनियाली मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम ने सभी स्थानों पर पहुंचकर वुडन कटर की मदद से पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क किनारे किया। टीम की तत्परता से बाधित मार्गों पर यातायात सुचारू हो सका और राहगीरों को राहत मिली। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत नरेश जोशी ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। फायर रेस्क्यू टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाया और सभी मार्गों पर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed