फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tree fell on the highway, movement stopped

Almora News: अचानक हाईवे पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला, घंटों इतंजार के बाद शुरू हो पाई आवाजाही

Wed, 01 Mar 2023 03:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 Mar 2023 03:46 PM IST
सार

अल्मोड़ा-कौसानी-बागेश्वर हाईवे पर पेड़ गिरने से आवाजाही ठप हो गई। पेड़ से बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यात्रियों को वाहन में बैठकर आवाजाही सुचारू होने का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Tree fell on the highway, movement stopped
लक्ष्मेश्वर तिराहे से पेड़ सड़क से हटाते पुलिस और फायर के जवान। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा-कौसानी-बागेश्वर हाईवे पर लक्ष्मेश्वर तिराहे के पास एक पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई वाहन या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम को अल्मोड़ा-कौसानी-बागेश्वर हाईवे पर पेड़ गिरने से आवाजाही ठप हो गई। पेड़ से बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यात्रियों को वाहन में बैठकर आवाजाही सुचारू होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun News: लेक्चरर और प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ, शिक्षा मंत्री ने बताया लिए गए फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद अमित साह मोनू ने बताया कि घटनास्थल के आसपास आग लगी हुई है। आग ने पेड़ को अपनी चपेट में ले लिया था जिसके चलते पेड़ गिर गया। राहत की बात यह है कि पेड़ या बिजली के खंभे की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर व पुलिस कर्मियों ने पेड़ को काटकर हाईवे से हटाया। तब जाकर आवाजाही शुरू हुई और यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं यूपीसीएल ने पोल ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed