फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employee News way Clear for promotion from teacher to lecturer on 2269 posts LT and lecturer Uttarakhand news

Dehradun News: लेक्चरर और प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ, शिक्षा मंत्री ने बताया लिए गए फैसले

Wed, 01 Mar 2023 11:15 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Mar 2023 11:15 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार राज्य, शिक्षक और छात्रहित मेें शिक्षकों की पदोन्नति चाहती है, लेकिन मामला न्यायालय में होने से पदोन्नति नहीं हो पा रही थी। बैठक में न्यायालय में वाद दायर करने वाले पक्षों, तदर्थ विनियमति, सीधी भर्ती एवं लेक्चरर (सीधी भर्ती) के शिक्षकों ने लिखित रूप से अपनी सहमति दे दी है।

विज्ञापन
Employee News way Clear for promotion from teacher to lecturer on 2269 posts LT and lecturer Uttarakhand news
टीचर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेक्चरर और प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया। सहायक अध्यापक एलटी से 2269 लेक्चरर और एलटी एवं लेक्चरर से 658 प्रधानाध्यापक बन सकेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा इन पदों पर पदोन्नति को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद से संबंधित पक्षों ने अपनी लिखित सहमति दी है। जिस पर अधिकारियों को शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं जबकि वरिष्ठता संबंधी मामलों में बाद में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद से संबंधित पक्षों के बीच बैठक हुई। बैठक में मंत्री ने कहा सरकार राज्य, शिक्षक और छात्रहित मेें शिक्षकों की पदोन्नति चाहती है, लेकिन मामला न्यायालय में होने से पदोन्नति नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


बैठक में न्यायालय में वाद दायर करने वाले पक्षों, तदर्थ विनियमति, सीधी भर्ती एवं लेक्चरर (सीधी भर्ती) के शिक्षकों ने लिखित रूप से अपनी सहमति दे दी है। उनकी इस सहमति से न्यायालय को अवगत कराने के बाद न्यायालय से अनुमति मिलते ही एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: जोशीमठ में भूमि धंसने की दर हुई दोगुनी, एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की जनवरी की रिपोर्ट

मंत्री ने कहा भविष्य में सभी शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद दायर करने वाले पक्षों के बीच आपसी सहमति बना कर लेक्चरर से प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति के प्रकरणों को भी हल कर लिया जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डाॅ. सोहन माजिला ने कहा पदोन्नति न होने से विभाग में लेक्चरर के कई पद खाली हैं। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed