फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elderly person's health suddenly deteriorates on bus; passes away.

Almora News: बस में अचानक बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत, दम तोड़ा

Sat, 19 Sep 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 19 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly person's health suddenly deteriorates on bus; passes away.
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामनगर से देघाट जा रही बस में शुक्रवार को एक बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथ बैठे यात्रियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयघात बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पीपना सल्ट निवासी हरिकृष्ण उपाध्याय (75) पुत्र दिवंगत उमाकांत उपाध्याय शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे रामनगर से मौलेखाल के लिए बस में सवार हुए थे। बस करीब 11 बजे मरचूला पहुंची, जहां उन्होंने चाय-नाश्ता किया। इसके बाद बस जैसे ही मरचूला से आगे बढ़ी और कुछ दूरी पर पहुंची, हरिकृष्ण उपाध्याय अचानक अपनी सीट से गिर पड़े।
विज्ञापन

यात्रियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। बस परिचालक विजय सिंह ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल पहुंचाया गया, पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार हरिकृष्ण उपाध्याय की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी और उनका इलाज भी चल रहा था। उनके बेटे ललित उपाध्याय ने बताया कि उनके पिता मना करने के बाद भी अकेले मुंबई अपने भाई के घर से सफर कर रामनगर पहुंचे थे और शुक्रवार को गांव लौट रहे थे। उन्हें घटना की सूचना मिलने पर वह काशीपुर से देवायल अस्पताल के लिए रवाना हुए। परिजनों ने किसी भी तरह से कानूनी कार्रवाई से इनकार किया। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed