फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Cantonment Board sets a target of planting 30,000 saplings.

Almora News: छावनी परिषद रानीखेत ने रखा 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

Sat, 19 Sep 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 19 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ranikhet Cantonment Board sets a target of planting 30,000 saplings.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद रानीखेत की ओर से शुक्रवार को झूला देवी मार्ग स्थित वेस्ट व्यू के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बांज, फल्यांट, क्वैराल, देवदार और काफल समेत विभिन्न प्रजातियों के करीब 2000 पौधे लगाए गए। साथ ही स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का भी शुभारंभ हुआ। सीईओ आकाश कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत इस वर्ष 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। वहां संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मोहन नेगी, संजय पंत, उमेश पाठक, रमा नेगी, केके फर्त्याल, एपी सिंह, चंदन कुमार, गोपाल सिंह बिष्ट, कृपाल मेहरा, अकील अहमद सिद्दकी, गोपाल राम आर्या, डीएस राणा, चंद्रभानु राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed