{"_id":"6aad924ec5898f874a099ddd","slug":"long-queues-for-electricity-bills-are-breaking-consumers-resolve-almora-news-c-236-1-ktm1001-115787-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बिजली बिल की लंबी कतार तोड़ रही उपभोक्ता का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बिजली बिल की लंबी कतार तोड़ रही उपभोक्ता का हौसला
Sat, 19 Sep 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में ऊर्जा निगम कार्यालय में बिजली का बिल जमा करने को लाइन में खड़े लोग।
खटीमा। पहले से ही बिजली के मोटे बिल के बोझ से दबे उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल जमा करने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कई लोग चार घंटे लाइन में लगने के बावजूद बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।
मेलाघाट मार्ग स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालय में पिछले कई दिनों की भांति शुक्रवार को भी बिजली का बिल जमा करने के लिए लोगाें की लंबी लाइनें लगी रहीं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर होने के बावजूद सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सभी उपभोक्ताओं के बिजली के बिल जमा नहीं हो सके। इस कारण कई उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
खटीमा में 56 हजार बिजली कनेक्शन
खटीमा क्षेत्र में वर्तमान में बिजली के घरेलू व व्यावसायिक लगभग 56,000 कनेक्शन हैं लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दो ही काउंटर बनाए गए हैं। बिजली जमा करने के लिए लोग अपना जरूरी काम छोड़कर आते हैं लेकिन उन्हें बिल जमा करने में पूरा दिन लग रहा है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर बिल भेजने के बाद नहीं मिल मैनुअल बिल
अधिकांश उपभोक्ताओं को उनके व्हाट्एसएप नंबर पर बिजली का बिल भेजने के बाद घर पर मैनुअल बिल नहीं पहुंच रहा है जबकि बिल काउंटर पर तैनात कर्मचारी मैनुअल बिल भी मांगता है। इससे भी उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है।
एसडीओ, आलोक सचान ने कहा कि बिजली बिल जमा करने के लिए देय तिथि तक भीड़ अधिक रहती है। कार्यालय में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। उपभोक्ता यदि ऑनलाइन बिल का भुगतान करें तो काउंटर के आगे लंबी लाइनें लगने की समस्या खत्म हो जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पकड़िया में बने नए कार्यालय में भी बिल काउंटर बनाए जाने की तैयारी चल रही है।