फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ministerial staff staged a protest wearing black armbands.

Almora News: मिनिस्टीरियल कार्मिकों ने काला फीता बांध किया प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 19 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ministerial staff staged a protest wearing black armbands.
अल्मोड़ा। मांगों के लिए मिनिस्टीरियल कार्मिकों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जारी रहा। कार्मिकों ने काला फीता बांधकर गेट मीटिंग की और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने कनिष्ठ सहायकों का ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 2800 रुपये करने, मिनिस्टीरियल संवर्ग में पर्याप्त पद सृजित करने और कॉमन सेवा नियमावली लागू करने की मांग उठाई। साथ ही सेवा नियमों में व्यावहारिक संशोधन, गोल्डन कार्ड एवं उपचार देयकों का समयबद्ध लाभ, एसीपी व एमएसीपी का लाभ और लंबित पदोन्नतियां समय पर देने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुमार भट्ट, कुमाऊं मंडल महामंत्री पंकज जोशी, जिला मंत्री महेंद्र सिंह गुसाईं और कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मोहित कनवाल ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान हरीश जोशी, अंकित गुप्ता, राकेश भट्ट, मोहित वर्मा, दीपा पांडे, प्रिया मल्ल, हर्षा बिष्ट, पुष्पा रावत, जानकी कांडपाल, प्रमोद भंडारी, मीना जोशी, चंद्रशेखर, तारा भंडारी, मनीष तिवारी, राजेंद्र लटवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed