फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Then the flames burn garbage in Almora

अल्मोड़ा में फिर धू-धू कर जला कूड़ा

Tue, 08 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 08 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Then the flames burn garbage in Almora
कूड़े में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा में कूड़ा जलाने को लेकर एनजीटी दिल्ली में पहले ही पालिका के खिलाफ मामला चल रहा है और इसे लेकर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की कई बार पेशी भी हो चुकी है। इसके बावजूद मंगलवार को एक बार फिर फलसीमा के पास पालिका द्वारा फेंका गया कूड़ा धू-धू करके जल उठा। जिससे भारी धुआं उठने लगा। कूड़े में आग लगने की खबर मिलने पर पालिका के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड भेजी गई। फायर ब्रिगेड ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन


मालूम हो कि एनजीटी के आदेश के बावजूद अल्मोड़ा में अभी तक कूड़ा निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पूरे नगर का कूड़ा एकत्र करके फलसीमा बैंड के पास पहाड़ी से नीचे फेंका जाता है। यहां लगने वाले कूड़े के ढेर में आए दिन आग लगने की घटनाएं हुआ करती हैं। जिससे वहां काफी धुआं उठता है। पिछले साल किसी व्यक्ति ने एनजीटी में पीआईएल दाखिल करके अल्मोड़ा के फलसीमा बैंड में जमा कूड़े में लगी आग के फोटो भी भेज दिए। इसके बाद एनजीटी ने अल्मोड़ा की पालिका बोर्ड के खिलाफ मामला दर्ज करके पालिकाध्यक्ष, ईओ और सभासदों को नोटिस जारी कर दिए थे। यह मामला अब भी एनजीटी में चल रहा है।
विज्ञापन


बताया गया है कि अब तक करीब पांच बार पालिका के अधिकारियों की एनजीटी में पेशी हो चुकी है। इसके बावजूद पालिका परिषद इसे लेकर सतर्क नहीं है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक बार फिर फलसीमा बैंड के निकट में कूड़े के ढेरों में आग पकड़ गई जिससे वहां काफी धुआं फैलने गया। इस बीच पालिका के अधिकारियों को जब कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना मिली तो वहां हड़कंप मच गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। इधर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कूड़े में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इसकी लिखित सूचना पुलिस को भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले माह भी किसी ने इस कूड़े में आग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा में कूड़ा निस्तारण के लिए एनटीडी स्थित बल्ढोटी में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की योजना तैयार की गई है, लेकिन फिलहाल वन विभाग से भूमि का क्लीयरेंस नहीं हुआ है। जमीन मिलने के बाद योजना पर काम शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed