फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The body of Kishan, who was swept away in the Saryu River at Baijnath, was found near Sheraghat.

Almora News: बैजनाथ में सरयू में बहे किशन का शव शेराघाट के पास मिला

Sun, 13 Sep 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 13 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The body of Kishan, who was swept away in the Saryu River at Baijnath, was found near Sheraghat.
अल्मोड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेराघाट में सरयू नदी से पुलिस ने रविवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। ग्राम सभा सल्यूड़ी के प्रधान पति महेश सिंह बोहरा की सूचना पर पहुंची धौलछीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। बाद में सरहदी जिलों से संपर्क करने पर शव की शिनाख्त बागेश्वर जनपद के बैजनाथ क्षेत्र से पांच दिन पहले नदी में बहे 28 वर्षीय युवक किशन राम के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम सभा सल्यूड़ी के प्रधान पति महेश सिंह बोहरा ने धौलछीना पुलिस को सूचना दी कि शेराघाट के पास सरयू नदी में एक अज्ञात शव उतराता हुआ दिखाई दे रहा है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास तेज किए। धौलछीना पुलिस ने पड़ोसी जनपदों के थानों से संपर्क कर गुमशुदा व्यक्तियों का रिकॉर्ड खंगाला। जांच में पता चला कि विगत 8 सितंबर को जनपद बागेश्वर के बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी में नहाते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया था जिसकी गुमशुदगी 11 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। धौलछीना पुलिस ने तत्काल बागेश्वर में रह रहे पीड़ित परिवार से संपर्क कर बरामद शव के फोटोग्राफ्स भेजे। हुलिया मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक की पहचान अपने लापता बेटे किशन राम उर्फ कुणाल (28 वर्ष) पुत्र रमेश चंद्र, निवासी ग्राम बिमौला, थाना बैजनाथ (बागेश्वर) के रूप में की। जवान बेटे की मौत की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed