फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   66-year-old woman stabbed to death with sickles and stones in almora

हैवानियत की हदें पार: बुजुर्ग महिला की दराती और पत्थरों से गोदकर हत्या, 95 वर्षीय मां घायल; आरोपी फरार

Sat, 19 Sep 2026 05:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Sat, 19 Sep 2026 05:35 PM IST
सार

अल्मोड़ा के विकासखंड स्याल्दे के बसई (रतखेत) गांव में मामूली विवाद में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पूजा कर रही 66 वर्षीय महिला की दराती और पत्थरों से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। बचाव में आई 95 वर्षीय मां को भी आरोपी ने घायल कर दिया। 

विज्ञापन
66-year-old woman stabbed to death with sickles and stones in almora
मृतका तुलसी देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ की शांत वादियों में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विकासखंड स्याल्दे के बसई (रतखेत) गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने मामूली विवाद में हैवानियत की हदें पार करते हुए पूजा कर रही 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दराती और पत्थरों से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई 95 साल की लाचार मां को भी कातिल ने नहीं बख्शा और उन्हें भी घायल कर दिया। वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली है, जबकि आरोपी बुजुर्ग फिलहाल फरार है।

विज्ञापन

जिले के स्याल्दे ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बसई के रतखेत तोक में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक जघन्य हत्याकांड से हड़कंप मच गया। गांव के ही बुजुर्ग राजे सिंह (70) ने पड़ोस में रहने वाली तुलसी देवी (66) पर दराती और भारी पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। मृतका के भाई हरीश चंद्र डुगरियाल ने बताया कि तुलसी देवी पिछले करीब 40 साल से अपने मायके में रह रही थीं। वह अपनी 95 वर्षीय बुजुर्ग मां धनुली देवी की सेवा और देखभाल करती थीं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह तुलसी देवी घर में पूजा-पाठ कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी राजे सिंह घर के पास ही अपने खेत में काम करने पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि राजे सिंह ने तैश में आकर भारी दराती और पत्थरों से तुलसी देवी के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तुलसी देवी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे पहुंचाया गया, जहां अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची देघाट पुलिस ने शव और हत्या में इस्तेमाल हथियार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजे सिंह फिलहाल पकड़ से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

95 साल की बूढ़ी मां पर भी किया हमला
चीख-पुकार सुनकर जब 95 साल की बूढ़ी मां धनुली देवी अपनी बेटी को बचाने दौड़ीं, तो बेरहम कातिल ने उन पर भी दराती के उल्टे हिस्से से वार कर दिया। चोट लगने से बुजुर्ग मां लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना की भनक लगते ही मृतका का भाई हरीश चंद्र मौके पर पहुंचा। उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस और देघाट पुलिस को सूचना दी।

 

 

 

स्याल्दे ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बसई के रतखेत तोक में एक महिला पर हमला होने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। तहरीर मिलते ही मामले में विविध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भावना कैंथोला, सीओ अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed