फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sloganeering against government employees

कर्मचारियों की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 13 Dec 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Wed, 13 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Sloganeering against government employees
अल्मोड़ा में टेलीफोन एक्सचेंज में प्रदर्शन करते बीएसएनएल कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

वेतन विसंगति दूर करने करने समेत अन्य मांगों को लेकर बीएसएनएल अधिकारी और कर्मचारी संयुक्त फोरम के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मचारी बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने टेलीफोन एक्सचेंज के समक्ष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीएसएनएल के आपरेटर सबसे पहले उन स्थानों में सेवा देते हैं जहां पर कोई भी आपरेटर नहीं पहुंच पाते हैं। जब कभी कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो बीएसएनएल ही सबसे पहले उन स्थानों पर सेवा देता है। इसके बावजूद सरकार बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन देने के बजाए उनकी उपेक्षा कर रही है। उन्होंने लंबे समय के बाद भी वेतन विसंगति दूर नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार टावरों के निर्माण के लिए अलग से कंपनी बनाकर निजी हाथों को देने की तैयारी कर रही है जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में जीएस कार्की, एसएस अधिकारी, मोहन गुसाई, कुलदीप गुसाई, डीएस गब्र्याल, संदीप सूठा, चंद्रा उप्रेती, माधव सिंह, विरेंद्र सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed