फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A test for young children just to reach the classroom...

Almora News: क्लासरूम तक पहुंचने में नौनिहालों का इम्तिहान...

Fri, 04 Sep 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 04 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A test for young children just to reach the classroom...
रुद्रपुर। जिले के दो सरकारी स्कूलों में बच्चों को क्लासरूम तक पहुंचने में कड़ा इम्तिहान देना पड़ा। कहीं बच्चे बिना चप्पल या जूते के ही स्कूल पहुंचे तो कहीं जलभराव के कारण दूसरी घंटी बजते ही बच्चे तीसरे पीरियड में नहीं सीधे घर पहुंचे। यह मामले शिक्षा में करोड़ों रुपये खर्च करने के दावों की भी पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में बारिश का कहर सिर्फ जलभराव या बाढ़ तक सीमित नहीं है। इसका सीधा असर नौनिहालों की शिक्षा पर भी पड़ रहा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिदनापुर में पिछले 15 दिनों से विद्यालय परिसर में जमा पानी ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। मैदान का करीब आधा हिस्सा जलमग्न है और लगातार बारिश के चलते पूरा परिसर बदहाल हो गया है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि विद्यालय पहुंचने वाले नौनिहालों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण शैक्षणिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित रहीं। स्कूल में करीब 97 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से कई बच्चे स्कूल आने से भी डर रहे हैं। राजकीय प्राथमिकी विद्यालय बगवाड़ा में बृहस्पतिवार को बारिश और जलभराव, कीचड़ का असर देखने को मिला। इसके कारण कई बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। स्कूल में वर्तमान में 97 में छात्रों में सिर्फ 41 बच्चे स्कूल ही नहीं पहुंचे। बाकी बच्चे डर के कारण घर से निकले ही नहीं और अभिभावकों ने भी भेजा नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीसरे पीरियड में बच्चे पहुंचे घर
प्रधानाचार्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब स्कूल खुला तो अंदर हालत और बिगड़ गए थे। स्कूल में भरे पानी का स्तर बढ़ गया था और बच्चों को एक ही बिल्डिंग में रहने को कहा गया। खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बच्चों को हाफ-डे दिया गया लेकिन सवाल है कि सिर्फ हाफ-डे देने से समस्या खत्म हो जाएगी।
--
रुद्रपुर के प्राथमिक स्कूल में बिना चप्पल-जूते के स्कूल पहुंचे छात्र
ऐसा ही हाल राजकीय प्राथमिकी विद्यालय बगवाड़ा का है। यहां कक्षा एक से पांच तक पढ़ने वाले 97 बच्चे हैं। जो जलभराव के दौरान बिना चप्पल-जूते के ही स्कूल आते हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनके जूते खराब न हो जाएं या पानी में खो न जाए। हेडमास्टर के अनुसार, स्कूल में बच्चों को जूते देने का बजट नहीं आया है। बजट आते ही पैसे खुद ही खाते में चला जाता है।
--
एसआईआर के दौरान खराब हुआ मैदान
राजकीय प्राथमिकी विद्यालय बगवाड़ा में एसआईआर के दौरान वाहनों के आवागमन से मैदान खराब हो गया है और इससे जलभराव की समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, साल में सिर्फ 22 हजार का बजट मिलता है जो स्कूल और बच्चों के खर्च के लिए होता है। उसमें मैदान में फर्श डलवाना मुश्किल है।

कोट
गदरपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिदनापुर में जेसीबी से परिसर से पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है। बारिश के बाद परिसर में जिला योजना में मिले 10 लाख के बजट से फर्श डलवाने का कार्य किया जाएगा। - सावेद आलम, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed