फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Raje, accused of murdering Tulsi Devi, arrested.

Almora News: तुलसी देवी का हत्या आरोपी राजे गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Raje, accused of murdering Tulsi Devi, arrested.
अल्मोड़ा। देघाट थाना क्षेत्र के बसई गांव में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला तुलसी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजे सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने धारदार दरांती से वार कर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दरांती भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

यह घटना बीते शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे बसई के रतखेत तोक में हुई थी। गांव के ही 70 वर्षीय राजे सिंह ने पड़ोस में रहने वाली तुलसी देवी पर दराती और पत्थरों से हमला किया था। मृतका के भाई हरीश चंद्र ढौडियाल ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को पीएचसी स्याल्दे पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद को मामले में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई हरीश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने राजे सिंह उर्फ राजा बाबू उर्फ राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम रतखेत बसई तहसील स्याल्दे थाना देघाट जनपद अल्मोड़ा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बाद में आरोपी राजे सिंह बोरा को थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया।
हत्या का कारण जमीनी विवाद
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या की मुख्य वजह चार साल पुराना जमीन का विवाद था। आरोपी राजे सिंह ने बताया कि तुलसी देवी खेती और क्यारियों को लेकर अक्सर उसके परिजनों से गाली-गलौज करती थी। शनिवार सुबह भी इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसी कहासुनी के चलते राजे सिंह का गुस्सा बेकाबू हो गया और उसने तुलसी देवी की हत्या कर दी।




पुलिस की त्वरित कार्रवाई

- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। - भावना कैंथोला, सीओ

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed