{"_id":"6ab0335d56021470b10f877c","slug":"arbitrary-electricity-bill-of-two-lakh-rupees-for-a-house-with-two-bulbs-almora-news-c-232-1-alm1019-148905-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मनमानी... दो बल्ब वाले घर का बिजली दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मनमानी... दो बल्ब वाले घर का बिजली दो लाख रुपये
Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र में बिजली के बिलों में अचानक हुई बढ़ोतरी से उपभोक्ता चिंतित हैं। आदिग्राम कनोनिया में दो बल्ब वाले एक घर को करीब दो लाख रुपये का बिजली बिल भेजा गया है। इस भारी-भरकम बिल ने ऊर्जा निगम की बिलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आदिग्राम कनोनिया निवासी धनीराम घर में अकेले रहते हैं। उनके घर में केवल दो बल्ब जलते हैं। इसके बावजूद उनकी पत्नी हीरा देवी के नाम दो लाख रुपये का बिल जारी किया गया है। बिल की राशि देखकर धनीराम बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बिल में संशोधन के लिए वह कई बार विभाग के चक्कर काट चुके हैं।
कर्मचारियों से गुहार लगाने के बाद भी बिल अभी तक दुरुस्त नहीं हुआ है। धनीराम ने इतनी कम खपत पर इतनी बड़ी राशि के बिल को समझ से परे बताया। उन्होंने विभाग से मीटर और बिलिंग की जांच कर वास्तविक खपत के आधार पर संशोधित बिल जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में रोष और जांच की मांग
बाखली की ग्राम प्रधान सावित्री बिष्ट ने बताया कि पहले ग्रामीणों के बिजली बिल छह-सात सौ रुपये के आसपास आते थे। अब अचानक हजारों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से बढ़े हुए बिलों की जांच करने की मांग की है। उन्होंने मीटर रीडिंग का सत्यापन और विसंगतियों को दूर कर तत्काल सही बिल जारी करने की बात कही।
कोट
बढ़े हुए बिलों को संशोधित किया जाएगा। भविष्य में बिजली बिल सही आएं, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि बिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जाए। - राजेंद्र बेलवाल, एसडीओ, ऊर्जा निगम, द्वाराहाट