{"_id":"5ee5f3428ebc3e42ba5630ed","slug":"organizations-pay-homage-to-kumauni-sur-samrat-swa-hirda179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊंनी सुर सम्राट स्व. हिरदा को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊंनी सुर सम्राट स्व. हिरदा को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। कुमाऊंनी गीतों के सम्राट हीरा सिंह राणा के निधन को साहित्यिक संस्था सृजन, सीनियर सिटीजन फोरम सहित जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने अपूर्णीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा यहां के जन आंदोलनों, स्याल्दे बिखोती, बग्वाली मेलों, बग्वाली पोखर शरदोत्सव सहित कई महोत्सवों पर वे यहां आते रहे हैं। उनके निधन से सांस्कृति प्रेमियों को गहरा आघात लगा है।
विज्ञापन
रानीखेत में शोक जताने वालों में वरिष्ठ व्यवसायी चरण भाई, राज्य आंदोलनकारी स्याल्दे निवासी पान सिंह रावत (पन दा), बीडीसी त्रिभुवन फर्त्याल, लोक गायक गोपाल रावत, द्वाराहाट में शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, साहित्यिक संस्था सृजन के अध्यक्ष रमेश चंद्र पंत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मी चन्द्र त्रिपाठी, केपीएस अधिकारी, हेम रावत, जेपी तिवारी, कमल हर्बोला, भोपाल सिंह ,लोक प्रकृति और उमंग संस्था के अध्यक्ष डा.दीपक मेहता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन