{"_id":"edae9967dc6e03deb119e658bdf13074","slug":"no-salary-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों को छह माह से नहीं मिल रहा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों को छह माह से नहीं मिल रहा वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसियाछाना ब्लाक के अतिथि शिक्षकों को छह माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अतिथि शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला के माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा है कि सरकार ने विभिन्न स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की थी। इससे प्रशिक्षित बेरोजगार को रोजगार मिला था। सरकार ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति तो कर दी, लेकिन उन्हें छह माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त नहीं माना जाए। उन्होंने मानदेय देने का शासनादेश जारी करने, हटाए गए अतिथि शिक्षकों का समायोजन करने, बोर्ड परीक्षा में अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार बिष्ट, खष्टी बल्लभ पांडे, दीपक आर्या, आभा पांडे, बीना भंडारी, कविता जोशी, कमलेश तिलारा, संतोष कुमार, रिहान अंसारी, ममता बिष्ट, गीता देवड़ी आदि शामिल थे।