{"_id":"608eefff8ebc3e47ea2932c7","slug":"murder-in-danya-almora-news-hld423237693","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवन हत्याकांड : चार और आरोपियों की गिरफ्तारी, एक ने खुद अपना जुर्म कबूल कर समर्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुवन हत्याकांड : चार और आरोपियों की गिरफ्तारी, एक ने खुद अपना जुर्म कबूल कर समर्पण किया
Mon, 03 May 2021 01:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:46 PM IST
सार
अन्य दो नाबालिगों को भी पुलिस ने चिह्नित कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
भुवन हत्याकांड में चार और आरोपियों की गिरफ्तारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुवन हत्याकांड में चार और आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। इनमें से एक युवक ने खुद अपना जुर्म कबूल कर समर्पण किया है, जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। अन्य दो नाबालिगों को भी पुलिस ने चिह्नित कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। एसएसपी पंकज भट्ट ने अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
ग्राम रूबाल निवासी भुवन चंद्र उर्फ भानू (19) और कैलाश सिंह 28 अप्रैल को साथी की बाइक से दन्या थाना क्षेत्र के एक गांव में गए थे। वहां किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में ग्रामीणों ने दोनों को पीट दिया था जबकि उनका तीसरा साथी ललित भाग गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
29 अप्रैल को भुवन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के भाई गोविंद जोशी की तहरीर के आधार पर किशोरी और नामजद समेत आठ-दस लोगों पर धारा 147/149/304 में मुकदमा दर्ज कराया गया। शनिवार तक किशोरी के पिता और पूर्व प्रधान समेत कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी।
विज्ञापन
इधर रविवार को गांव के 18 वर्षीय युवक ने थाने पहुंचकर खुद अपना जुर्म कबूला है। इससे पूर्व शनिवार रात पुलिस और एसओजी ने मारपीट करने वालों को वीडियो से चिह्नित कर गांव में दबिश दी और तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। 15 वर्षीय और 16 वर्षीय दो किशोरों को भी संरक्षण में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मामले में नौ की गिरफ्तारी हुई है। दो किशोरों समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने सभी से संयम बनाए रखने की अपील की है। एसओजी प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल मामले की विवेचना कर रहे हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में संतोष देवरानी, एसआई नीरज भाकुनी, एसआई इंदर ढैला, कांस्टेबल दीपक खनका, दिनेश नगरकोटी, राजेश भट्ट आदि रहे।
किशोरी के परिजनों ने रखा पक्ष, ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप
किशोरी के परिजनों ने अपना पक्ष रखते हुए भुवन पर पिछले दो माह से किशोरी को ब्लैकमेल करने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का कहना है कि दो माह से भुवन उससे बातचीत कर रहा था। भुवन ने उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की थी, जिसको आधार बनाकर वह उसे डराता था। एक माह पहले किशोरी के परिजनों को भी इसकी जानकारी मिल गई।
आरोप है कि भुवन ने किशोरी के पिता को भी डराया और धमकियां दीं। किशोरी ने कहा कि भुवन उसका नंबर दोस्तों से वायरल करवाता था। 27 अप्रैल को उसने कॉल कर किशोरी के गांव आने की बात कही। आरोप है कि भुवन समेत सभी दोस्त नशे में थे। किशोरी का आरोप है कि वह उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर दुपट्टा भी गले में डाल रहा था। वह किशोरी को दुकान के पास ही एक गोठ में ले जाने की भी फिराक में था।