फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Members speak out, officials ignore quadruple

सदस्य बोले, अधिकारियों ने की चौखुटिया की उपेक्षा

Mon, 25 Feb 2019 11:41 PM IST
Almora desk चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Mon, 25 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Members speak out, officials ignore quadruple
चौखुटिया में बीडीसी बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि - फोटो : amar ujala
ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि पांच साल के कार्यकाल में चौखुटिया विकास खंड घोर उपेक्षा हुई है। सक्षम अधिकारियों ने पांच सालों में एक भी बैठक में आने की जरूरत महसूस नहीं की। कहा गया कि प्रधानों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर भी अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन


बैठक में विकास प्राधिकरण के चलते लोगों को हो रही दिक्कतों का हवाला देते हुए प्राधिकरण को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने गैरसैंण विकास परिषद के माध्यम से होने वाले कार्यों में पंचायत प्रतिनिधियों के सुझाव और प्रस्ताव लेने की भी मांग की है। 
विज्ञापन


खाद्यान्न विभाग से संबंधित चर्चा के दौरान सदस्यों ने राशन कार्ड ऑन लाइन न होने से अटल आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड न बन पाने पर रोष जताया। सहायक पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि एक हफ्ते में आईडी मिलते ही संबंधित समस्या का समाधन हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित चर्चा में सीएचसी में एनटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग उठी। सदन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की भी मांग की। डिप्टी सीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित ने बताया कि तीन हजार की जनसंख्या पर नए एएनएम केंद्र खोले जाएंगे। लोक निर्माण से संबंधित चर्चा के दौरान लोगों ने खीड़ा, हाट और जौरासी सड़क में पड़े गड्ढों का मामला उठाया। टेड़ागांव में तीन सालों से टूटे कलवर्ट की मरम्मत न किए जाने पर भी राष जताया गया। कतिपय सदस्यों ने बरलगांव-गैराड़ सड़क पर डामरीकरण करने की मांग की। वन विभाग से संबंधित चर्चा के दौरान तेंदुए के आतंक को समाप्त करने की मांग की गई। बैठक में सिंचाई, पेयजल, विद्युत, शिक्षा आदि विभागों के कार्यों पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख बिशन राम व संचालन बीडीओ नीलकंठ भट्ट ने किया। इस मौके पर डीपीआरओ बिशन सिंह दुग्ताल, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, प्रधान संगठन अध्यक्ष मोहन सिंह, द्वाराहाट की प्रमुख ममता भट्ट, ज्यैष्ठ प्रमुख हरीश कैड़ा, कनिष्ठ प्रमुख ललिता बिष्ट, जिपंस गजेंद्र नेगी और शिवकुमार आदि मौजूद थे। अंत में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए बैठक समाप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदाई समारोह की तरह दिखा नजारा
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बीडीसी बैठक का नजारा किसी विदाई समारोह की तरह नजर आया। सभी सदस्यों ने कार्यकाल की अंतिम बैठक होने के चलते एक दूसरे से गले मिलकर विदा ली। सक्षम अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आम तौर पर आक्रोशित होने वाले सदस्यों के तेवर नरम दिखाई दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed