{"_id":"64c16d563c08a9c0700ac134","slug":"less-power-supply-in-almora-almora-news-c-232-1-alm1001-1073-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बेस अस्पताल की बिजली गुल, मरीजों का बढ़ गया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बेस अस्पताल की बिजली गुल, मरीजों का बढ़ गया दर्द
Thu, 27 Jul 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 26 एएलएम 21 पी- बेस अस्पताल में बिजली गुल रहने से सीटी स्कैन कक्ष के बाहर प्रदर्शन करते आ
अल्मोड़ा। जिले के सबसे बड़े अस्पताल बेस में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। यहां स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधर सकी है। अस्पताल में बुधवार को बिजली गुल रही और बैटरी ने भी दगा दे दिया। ऐसे में सीटी स्कैन और खून की जांच ठप हो गई और मरीज बेहाल होकर उपचार के लिए तड़पते रहे। खून की जांच के लिए मरीजों के सैंपल तो ले लिए गए लेकिन उन्हें आठ घंटे बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी। मरीजों और तीमारदारों ने इसे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बताया। इससे आक्रोशित लोगों ने सीटी स्कैन कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया।
बेस अस्पताल में बुधवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था लेकिन अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। बिना बिजली के सीटी स्कैन मशीन शोपीस बनी रही। बैटरी ने भी कुछ देर में ही जवाब दे दिया और पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई।
चिकित्सकों ने जांच कर 12 मरीजों को सीटी स्कैन जांच कराने की सलाह दी। मरीज सीटी स्कैन के लिए कक्ष के बाहर पहुंचे लेकिन बिजली न होने से जांच नहीं हो सकी और वे घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
वहीं दोपहर 12 बजे तक लैब में खून की जांच के लिए 40 मरीजों के सैंपल जमा हो गए लेकिन बगैर बिजली के मशीन ठप रही और रक्त की जांच नहीं हो सकी। ऐसे में बगैर जांच के उनका उपचार शुरू नहीं हो सका और दर्द से तड़पते हुए उन्हें अस्पताल में बिजली आने का घंटों इंतजार करना पड़ा।
इससे आक्रोशित मरीजों और उनके तीमारदारों ने सीटी स्कैन कक्ष के बाहर हंगामा कर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे बेहतर उपचार की उम्मीद में अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां की बदहाल व्यवस्थाओं ने उनका दर्द बढ़ा दिया है।
इस दौरान भुवन सिंह कनवाल, तुलसी कनवाल, गीता बिष्ट, गोविंदी देवी, शांति मटेला, पुष्पा बिष्ट, जीवन लाल, दयाल राम, पिंकी आदि मौजूद रहीं।
नहीं बन सके आयुष्मान कार्ड
अल्मोड़ा। कई मरीज आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार कराने के लिए बेस अस्पताल पहुंचे लेकिन बिजली गुल रहने से उनके आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन सके। काउंटर के सामने लाइन लगाकर मरीज बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी। बिजली न होने के कारण संबंधित कर्मियों ने काउंटर छोड़ दिया और मरीज मायूस होकर लौट गए।
बाड़ेछीना की 70 वर्षीय खिमुली देवी का नहीं हो सका सीटी स्कैन
अल्मोड़ा। बाड़ेछीना से गंभीर रूप से बीमार 70 वर्षीय खिमुली देवी को बेहतर उपचार की उम्मीद में परिजन उन्हें बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें सीटी स्कैन की सलाह दी लेकिन बिजली गुल रहने से मरीज और तीमारदार परेशान रहे। मजबूर होकर खिमुली देवी को अपनी बारी के इंतजार में सीटी स्कैन कक्ष के बाहर बिस्तर पर घंटों गुजारने पड़े। देर शाम तक भी उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दिक्कत आई है। खराबी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यवस्था जल्द सुधारी जाएगी। - डॉ. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।