{"_id":"6a6f867abb08f245fe0d1aa3","slug":"leopard-terror-in-payal-village-of-deghat-children-stopped-going-to-school-almora-news-c-232-1-alm1019-146860-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: देघाट के पयाल गांव में तेंदुए का आतंक, बच्चों ने छोड़ा स्कूल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: देघाट के पयाल गांव में तेंदुए का आतंक, बच्चों ने छोड़ा स्कूल जाना
विज्ञापन
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। विकासखंड के देघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पयाल में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार को तेंदुए ने पूरन राम की भैंस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, लेकिन इस दौरान उसने लोगों की ओर भी झपटने का प्रयास किया।
ग्रामीणों के अनुसार करीब दस दिन पहले भी तेंदुए ने भगवान सिंह की बछिया पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान बछिया की मौत हो गई। लगातार हो रहे हमलों से गांव के लोग भयभीत हैं। स्थिति यह है कि डर के कारण कई बच्चों ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। ग्राम प्रधान उमा बंगारी ने वन विभाग से गांव में तत्काल पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से राहत मिल सके। क्षेत्रवासियों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर किसी बड़ी घटना की आशंका जताई
रेंजर जौरासी उमेश पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी विभाग को मिल गई है। क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। पिंजरा भी मंगवाया गया है, जिसे जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।