फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard came in front of children returning home from school in ranikhet

Ranikhet: स्कूल से घर लौट रहे बच्चों के सामने आया तेंदुआ...शोर सुनकर भागा, ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार

Mon, 11 Nov 2024 02:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत
अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Nov 2024 02:10 PM IST
सार

रानीखेत तहसील के सालीखेत में शनिवार को छुट्टी के बाद घर लौट रहे स्कूल के बच्चों के सामने अचानक झाड़ियों से तेंदुआ आ धमका। इससे वहां पर चीखपुकार मच गई। ग्रामीण और शिक्षक दौड़े और शोर मचाया। इसके बाद तेंदुआ जंंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन
Leopard came in front of children returning home from school in ranikhet
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीखेत तहसील के सालीखेत में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। शनिवार को छुट्टी के बाद घर लौट रहे जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय सालीखेत के बच्चों के सामने अचानक झाड़ियों से तेंदुआ आ धमका। इससे वहां पर चीखपुकार मच गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और शिक्षक दौड़े तथा शोर मचाया। इसके बाद तेंदुआ जंंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। इस पर सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की आबादी की तरफ बढ़ती आवाजाही के कारण सभी लोग भयभीत हैं। बच्चों को स्कूल भेजने से भी घबरा रहे हैं। स्थानीय निवासी सुनील मेहरा, मोहित गोस्वामी, गोविंद सिंह तथा हीरा सिंह आदि ने प्रशासन से तेंदुए की बढ़ती आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

टीम को प्रभावित क्षेत्र में भेजा जायेगा। इसके बाद ट्रैप कैमरा लगाने की कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीणों से अपील है कि सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

-तापस मिश्रा, रेंजर रानीखेत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed