फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Village heads staged a protest and symbolically locked the block office

Almora News: ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन कर ब्लॉक कार्यालय में की सांकेतिक तालाबंदी

Thu, 17 Sep 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Village heads staged a protest and symbolically locked the block office
ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर नारे लगाते ग्राम प्रधान। स्रोत स्वयं
अल्मोड़ा। ग्राम प्रधान संगठन ताकुला ने 10 सूत्री मांगों के लिए जोरदार प्रदर्शन कर ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की। ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसके बाद बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों ने कहा कि वह पिछले चार माह से अपनी मांगों के लिए संघर्ष करते आ रहे है लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन ने मानदेय वृद्धि करने सहित इसकी व्यवस्था छठे राज्य वित्त आयोग के बजाय पृथक फंड से की जाए। वहीं उन्होंने कमजोर नेटवर्क कनेक्टिविटी के कारण श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज करने, कुशल और अकुशल मजदूरी में सम्मानजनक वृद्धि कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने, भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर राज्य और केंद्रीय वित्त अनुदान राशि बढ़ाई जाने, विधायक और सांसद निधि की तर्ज पर बजट में पंचायत निधि की व्यवस्था करने, 73वें संविधान संशोधन के तहत ग्राम पंचायतों को सभी 29 विभाग शीघ्र हस्तांतरित किए जाने, उत्तराखंड पंचायती राज विभाग की ओर से सभी ग्राम प्रधानों का स्वास्थ्य बीमा कराने, प्रधानमंत्री आवास सर्वेक्षण 2024 में छूटे हुए जरूरतमंद परिवारों के नाम ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों के आधार पर जोड़ने की मांग की है। इस दौरान ताकुला ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष सुनील बाराकोटी, मदन सिंह बिष्ट, अरुण भोज, प्रियंका सुयाल, प्रिया भोज, भगवत राम, राजेंद्र राम, विनीता आर्या, ज्योति डंगवाल, गिरीश लाल, शीला आर्या, बालम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
मांगों के लिए ग्राम प्रधानों ने विरोध जताया
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। दस सूत्री मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। प्रधानों ने मानदेय 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, मनरेगा में ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में सुधार, ग्राम पंचायतों का बजट बढ़ाने, 29 विभागों के अधिकार पंचायतों को देने और प्रधानमंत्री आवास योजना से छूटे पात्र लोगों को शामिल करने समेत अन्य मांगें उठाईं। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष भोपाल सिंह बोरा, विपिन शर्मा, तारा सिंह, शंकर सिंह बिष्ट, प्रेम देवी, सनी आर्य और कमला देवी सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
धौलादेवी में प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर की नारेबाजी
दन्या (अल्मोड़ा)। प्रदेश प्रधान संगठन की 10 सूत्री मांगों का लंबे समय से समाधान नहीं होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय धौलादेवी में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। सुरेश चंद्र भट्ट ने कहा कि पिछले चार माह से मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। प्रधानों ने चेतावनी दी कि 10 सूत्री मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 22 सितंबर से प्रदेश स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान कमल, हरीश मलाड़ा, पंकज पांडे, अंजली आर्या, हेमा पांडे, गरिमा अधिकारी, खष्टी पांडे समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

--
बागेश्वर में भी ब्लॉक मुख्यालय में सांकेतिक तालाबंदी

बागेश्वर। दस सूत्री मांगों का समाधान नहीं होने के विरोध में बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदेश प्रधान संगठन के आह्वान पर प्रधानों ने एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर टम्टा ने ग्राम पंचायतों की राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त की धनराशि आबादी और भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर बढ़ाने की मांग रखी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान नवीन जोशी, जसपाल सिंह, दान सिंह टंगड़िया, सुनीता देवी, चित्रा पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद



कपकोट में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
कपकोट। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर मेहरा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में ग्राम प्रधान संगठन की ओर से सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधान लीली मीरा कन्याल, छुरिया भरत कुमार, गैरखेत मंजू देवी, आनंद कपकोटी, दवेंद्र गढ़िया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed