{"_id":"5711267c4f1c1bc0134a6ac0","slug":"jhoda-singing-in-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोड़ों ने मचाई स्याल्दे विखोती मेले में धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोड़ों ने मचाई स्याल्दे विखोती मेले में धूम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत/द्वाराहाट।
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
मेले में झोड़ा गायन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत/द्वाराहाट। पाली पछाऊं के ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती मेले में इस बार स्वरचित और संदेशपरक झोड़ों की धूम मची रही। पहाड़ से बढ़ते पलायन पर कलाकारों ने जहां ‘आहा च्याल ब्वारियां दिली न्है गेई, घर रै गो छ बुढ़’ झोड़ा तैयार किया है कि तो प्रदेश की समसामयिक राजनीति ‘भाजपा है गे सटबटुवा, कांग्रेस है गे जालि’ जैसे झोड़ों के माध्यम से कटाक्ष किया। लोक कलाकार बढ़ते शराब और जुए के प्रचलन पर भी करारा प्रहार करने से नहीं चूके।
विज्ञापन
स्याल्दे बिखौती मेला पाली पछाऊं का ऐतिहासिक मेला है, प्राचीन काल से ही झोड़ा गायन इस मेले का मुख्य आकर्षण रहा है। इस ऐतिहासिक मेले के माध्यम से समाज को जागरूक करने के लिए ही इस बार स्वरचित झोड़ों का प्रयोग किया गया। राजनीति दलों पर कटाक्ष किए गए।
विज्ञापन
मेला समिति के प्रचार सचिव गोविंद सिंह अधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘ओ दीदी तुम डाई निकाटे छम छमा, डाव काटी पापा लागुछ छम छमा’, लीलाधर कांडपाल ने पहाड़ के पलायन पर चिंता जताते हुए कहा कि ‘आहा च्याल ब्वारियां दिल्ली न्है गेई, घर रै गो छ बुढ़, खेती बाडी य बांजी हैगे छ, खाली है गई कुड़’, बालिका शिक्षा पर झोड़े तैयार किए गए थे।
विज्ञापन