{"_id":"57113c174f1c1bd9164a6c7a","slug":"jai-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्याड़ी में श्रीमद देवी भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्याड़ी में श्रीमद देवी भागवत कथा
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
धर्म की जय हो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी में श्रीमद देवी भागवत कथा जारी है। कथा वाचन करते हुए व्यास भुवन चंद्र तिवारी ने कहा कि जीवन में सत्य का आचरण करने वाला व्यक्ति उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि माता-पिता का आदर करना और उनकी सेवा करना ही सच्ची सेवा है। कितनी ही विपरीत परिस्थिति क्यों न आ जाएं, जीवन में सत्य का मार्ग नहीं छोडना चाहिए। देवी भगवती सबकी मां है।
विज्ञापन
व्यास ने कहा कि पति-पत्नी को कभी लड़ना नहीं चाहिए, बल्कि मिल जुलकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। आयोजक गिरीश चंद्र तिवारी ने बताया कि कथा के पारायण पर 16 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से भंडारा होगा। तबले पर कमल दुर्गापाल ने संगत की।
विज्ञापन
इस अवसर पर यजमान गिरीश चंद्र तिवारी, कमला तिवारी, जगदीश तिवारी, मनोज तिवारी, शोबा, मीना, गीता, कमल दुर्गापाल, पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद्र जोशी, जानकी जोशी, लक्ष्मी दुर्गापाल, मंजू जोशी, केसव जोशी, हेम, लक्ष्मी, प्रीति के अलावा विधायक मनोज तिवारी, हरीश पांडे, दिनेश उपाध्याय, गिरीश बिष्ट, धरम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।