{"_id":"5f22b6448ebc3ea08b5c1049","slug":"jageshwar-dham-s-soil-worker-carrying-water-left-for-ayodhya-almora-news-hld391572758","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर धाम की पवित्र माटी और जल अयोध्या राम मंदिर में लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर धाम की पवित्र माटी और जल अयोध्या राम मंदिर में लगेगी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता जागेश्वर के पवित्र ब्रह्म कुंड के जल और तुलसी वृंदावन की शुद्ध मिट्टी लेकर अयोध्या को रवाना हो गए हैं।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सावन के पवित्र माह में बुधवार को पल्टन बाजार स्थित सिद्धनौला से जागेश्वरधाम तक जल यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता जय श्री राम और बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस मिट्टी और जल को अयोध्या में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर निर्माण में प्रयुक्त किया जाएगा।
यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मंगल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष रंजीत नयाल, कोषाध्यक्ष संजय सैनारी, बजरंग दल जिला संयोजक संजय भट्ट, पारस बिष्ट, अभय साह, जगदीश जोशी, विकास कन्नौजिा आदि शामिल हैं। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, सोनू भट्ट, कमल नाथ, पंडित कैलाश चंद्र भट्ट, मुकेश भट्ट, निर्मल ने यात्रा का स्वागत किया। संवाद