फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Huge rally taken out in Kosi to stop crime in the mountain

Almora News: पहाड़ में अपराध रोकने के लिए कोसी में निकाली विशाल रैली

Sat, 29 Jul 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Huge rally taken out in Kosi to stop crime in the mountain
अल्मोड़ा के कोसी में निकली रैली में मौजूद लोग। संवाद 
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत, द्वाराहाट में समुदाय विशेष के लोगों की ओर से महिलाओं को बहलाफुसलाकर ले जाने और उनका धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास, गोवंश पशु के साथ क्रूरता के मामले सामने आने के बाद शनिवार को कोसी घाटी विकास मंच ने कोसी में विशाल रैली निकाली, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। रैली में महिलाएं भी शामिल हुई।
विज्ञापन

कोसी विकास घाटी विकास मंच के आह्वान पर क्षेत्र की महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं के साथ ही विभिन्न संगठन के लोग बड़ी संख्या में कोसी मुख्य बाजार में एकत्र हुए और उन्होंने बाजार से देवस्थल मंदिर तक विशाल रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते दिनों समुदाय विशेष के लोगों की ओर से कई आपराधिक मामले लगातार सामने आए। कोसी घाटी विकास मंच के अध्यक्ष महंत बृहस्पति गिरी महाराज ने कहा कि समुदाय विशेष के संदिग्ध व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के साथ गांवों में फेरी लगाने, कबाड़ एकत्र करने आदि कार्य करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे भी कई मामले हैं जब आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय विशेष के क्षेत्र में पहुंचे लोगों ने एकाएक लाखों की संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इससे यह संभावना प्रबल है कि इन्हें विदेशी ताकत फंडिंग कर रही है। ये लोग क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं जो पहाड़ की शांत वादियों के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नहीं चेते तो लोगों को इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की संपत्ति सहित अन्य दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए। लेकिन शासन-प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। महाराज ने कहा कि पहाड़ को अपराध मुक्त करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा।
इसके बाद मंच के अध्यक्ष महंत बृहस्पति गिरी महाराज के नेतृत्व में लोगों ने तहसीलदार दलीप सिंह के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
रैली में कोसी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, सुरेंद्र मेहता, जिपं सदस्य महेश नयाल, संजय बिष्ट, गोपाल सिंह, विवेक मुस्यूनी, विनोद पंत, गोकुल सिंह मेहता, हरीश ऐड़ी, अरविंद जोशी, महेंद्र अलमियां, प्रकाश बिष्ट, हरीश कनवाल, सुनीता तिवारी, पूरन मेहता, बालम मेहता आदि शामिल हुए।


बाहरी लोगों के भूमि खरीदने पर लगे प्रतिबंध
अल्मोड़ा। रैली के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समुदाय विशेष के साथ ही अन्य बाहरी लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। लेकिन इसकी जांच से हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं। नतीजन जिले में अपराध बढ़ रहे हैं। लोगों ने बाहरी लोगों के भूमि खरीदने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही सरकारी भूमि पर हुए कब्जों को हटाकर ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed