फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   holi programme

सिद्धि को दाता विघ्न विनाशक...

Fri, 27 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
holi programme
सर्व दलीय महिला होली दल की ओर से नंदादेवी मंदिर परिसर प्रांगण में महिला होली आयोजित हुई। होली का शुभारंभ वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पांडे और शंकर लाल शाह ने किया। उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व होली उमंग और उत्साह का प्रतीक है। इस समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने में महिलाओं का अहम योगदान है।
विज्ञापन



नंदादेवी मंदिर परिसर में नगर के विभिन्न मोहल्लों से पहुंची महिलाओं ने ‘सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन, होली खेलें गिरिजापति नंदन’ आदि के साथ ही परंपरागत होली गीत गाए। इसके बाद उन्होंने ‘ओ अल्मोड़े की नंदादेवी मैया, हम ऐयां तेरो द्वारा, मैय्या खोलो किवाड़ा’ और ‘खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ा’ आदि झोड़ा गीत और नृत्य किया। कार्यक्रम को देखने को काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


महिलाओं ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली कार्यक्रम में लोगों को आलू के गुटके और गुड़ का प्रसाद बांटा गया।  सभासद विद्या बिष्ट ने सभी का आभार जताया। लोक गायिका लता पांडे और विमला बोरा ने लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मीना भैंसोड़ा, सचिव किरन पंत, लीला बोरा, लक्ष्मी बोरा, प्रीति बिष्ट, लक्की वर्मा, बीना नयाल, नर्मदा तिवारी, लता तिवारी, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, दीपा त्रिपाठी, सुशीला साह, रचना धपोला, सोनिया कर्नाटक आदि ने हिस्सा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed