फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Giver of success, destruction of obstacles, Girjapati Nandan played Holi...

Almora News: सिद्धी को दाता, विध्न विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन...

Tue, 28 Feb 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 28 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Giver of success, destruction of obstacles, Girjapati Nandan played Holi...
अल्मोड़ा। मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति ने मंगलवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में खड़ी होली का आयोजन किया। मां नंदा देवी को नमन कर मंदिर की परिक्रमा के साथ होली गायन की शुरूआत हुई। इस दौरान महिला होल्यारों और रंगकर्मियों ने होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

महिला होल्यारों ने होली गीतों का गायन कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद महिलाओं ने स्वांग रच बुराइयों पर कटाक्ष किए। वहीं पुरुष होल्यारों ने भी खूब रंग जमाया। वरिष्ठ रंगकर्मी के नेतृत्व में होल्यारों ने सिद्धी को दाता, विध्न विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन..., शिवजी को च्याला, गौरा का नाना, जय हो गणेशा देवा... सहित अन्य होली गीतों का गायन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव गीता मेहरा, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, व्यवस्थापक विमला बोरा, उप सचिव लक्की वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, विद्या बिष्ट, गीता आर्या, किरन साह, सुधा पंत, प्रभा बिष्ट, सोनिया कर्नाटक, मोहिनी कनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिरडी साईं कृपा धाम में भी होली की धूम
शिरडी साईं कृपा धाम, पूर्वी पोखरखाली में महिला होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने शिव के मन माहि बसे काशी..., झूलति रहो अंबे झूलति रहो... सहित विभिन्न होली गीतों का गायन कर समा बांधा। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। वहां भास्कर साह, राधा पांडे, मदन बिष्ट, राघव पन्त, महेश बिष्ट, हरिकृष्ण खत्री, दीपा बिष्ट, अर्चना, नारायण थापा आदि थे।

होली कलाकारों को किया सम्मानित
दिशा इंस्टीट्यूट की ओर से बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान होल्यारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और विशिष्ट अतिथि हेमंत जोशी, अमरनाथ नेगी, अखिलेश थापा, अनिल सनवाल, दीप जोशी, अमरनाथ भट्ट, चंद्रशेखर पांडे, राजेंद्र नयाल, अरशद अंसारी, दिनेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed