फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   expiry chek

एक्सपायरी चेक बांटे जा रहे पशुपालकों को

Sat, 16 Apr 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 16 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 सरकारी इमदाद जरूरतमंदों के लिए आसमान से गिरा खजूर पर अटका सिद्ध हो रही है। शासन द्वारा देय पशु हानि की धनराशि के चेक क्षेत्र के पशुपालकों को तीन माह बाद मिले हैं। चेक भुगतान की अवधि तीन माह बीत जाने के बाद यह चेक अब एक्सपायर हो गए हैं। काश्तकार जब चेक लेकर बैंक पहुंचे तो बिना भुगतान करवाए ही उन्हें लौटना पड़ा। इससे पशुपालकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने इसे वन विभाग की लापरवाही करार दिया है।

जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों के पालतू पशुओं को मारे जाने पर सरकार पशुपालकों को पशु क्षति का मुआवजा देती है, लेकिन पशु पालकों को मुआवजे की धनराशि समय पर नहीं मिल रही है। वन विभाग द्वारा सोमेश्वर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक पशुपालकों को दिए गए पशु क्षति के मुआवजे के चेक तीन माह बाद एक्सपायर  होने के बाद मिले हैं। टाना गांव निवासी पूरन सिंह की गाय को पूर्व में तेंदुए ने मार दिया था। वन विभाग द्वारा चार जनवरी 2016 को जारी पशु हानि के पांच हजार रुपये का चेक पूरन सिंह को 14 अप्रैल को दिया गया है।
विज्ञापन


तीन माह से अधिक अवधि बीत जाने के बाद चेक का भुगतान बैंक नहीं करता है। जब वह आज चेक भुगतान के लिए बैंक शाखा पहुंचे तो बैंक कर्मियों ने बताया कि यह चेक एक्सपायर हो गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई काश्तकार को एक्सपायर चेक मिले हैं। इधर वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी का कहना है कि हेड आफिस से यह चेक प्राप्त हुए थे। एक्सपायर हो चुके चेकों को पशुपालकों से वापस लेकर संशोधित करवाकर चेक दिए जाएंगे, ताकि उन्हें पशु क्षति का मुआवजा भुगतान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed