{"_id":"5a6371754f1c1b6d268b576c","slug":"dharana-starts-to-improve-services-of-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए धरना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर स्वास्थ्य सेवा सुधार संघर्ष समिति का गांधी पार्क में तीन दिवसीय धरना शुरू हो गया है। समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोग धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौक पर हुई सभा में वक्ताओं ने सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मांग की कि सरकार को जल्द स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय में स्थित सरकारी अस्पतालों समेत ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव बना हुआ है। अस्पतालों में मरीजों के परीक्षण के लिए उपकरण भी नहीं हैं। मरीजों को उपचार के लिए मैदानी क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में ले जाना पड़ता है। कई बार उपचार के अभाव में आधे रास्ते में मरीज दम तोड़ देते हैं। आरोप लगाया कि अस्पतालों में सफाई व्यवस्था का भी उचित प्रबंध नहीं है।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार को जल्द अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्त करनी चाहिए। संचालन करते हुए समिति के संयोजक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमित जोशी ने कहा कि सरकार अस्पतालों में व्यवस्थाओं में सुधार की ओर ध्यान नहीं दे रही है। यदि सरकार ने अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और आवश्यक उपकरण नहीं दिए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
सभा में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, खजान मिश्रा, नवाज खान, मंजुल मित्तल, उक्रांद के हरीश जोशी, दिनेश जोशी, गिरीश नाथ गोस्वामी, कुंदन लटवाल, दिनेश तिवारी, आशीर्वाद गोस्वामी, गौरव जोशाल, अमित कनवाल, कृष्ण कुमार वर्मा, नीरज आर्या, गीतांजलि भट्ट, अमित बिष्ट, हेमा पांडे, मोहित कुमार पंत, अमित बिष्ट, तरुण बिष्ट, किशन बिष्ट, हिमांशु कांडपाल, संदीप नयाल, ममता नेगी, बबीता नेगी, आशा पंत, दीपा जोशी, सुरेश चौहान, आदित्य जोशी आदि मौजूद थे।