फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cry for the third day in the city water

तीसरे दिन भी नगर में पानी के लिए हाहाकार

Mon, 09 May 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 09 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Cry for the third day in the city water
टैंकर से होती वाटर सप्लाई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 कोसी में आए उफान के बाद नगर के अधिकांश इलाकों में तीसरे दिन भी पानी की आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने मोहल्लों के आसपास स्थित पानी के नौलों से पानी ढोया। हालांकि रविवार शाम तीन में से एक पंप चलने लगा था जिससे सोमवार को नगर के कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति हो सकी। जल संस्थान ने नगर के कई इलाकों में सोमवार को भी टैंकरों से पानी बांटा। होटल व्यवसायियों ने भी टैंकरों से पानी मंगवाया।
 मालूम हो कि तीन दिन पहले कोसी से ऊपर मनान इलाके में हुई तेज बारिश के बाद कोसी में उफान आ गया था। जिससे जल संस्थान के पंप हाउस में भी पानी और मलबा भर गया था। इस कारण पिछले तीन दिनों से जल संस्थान के पंप नहीं चल पा रहे हैं। इस व्यवधान के कारण नगर और आसपास करीब एक लाख की आबादी को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को भी लोग पानी के लिए नगर में स्थित नौलों से पानी ढोते रहे। नौलों में भी इतनी भीड़ थी कि लोगों को लाइन लगानी पड़ी। कई लोगों ने मजदूरों से पानी मंगवाया। जबकि कई लोग अपने वाहनों में पानी लाए। जल संस्थान ने नगर के कुछ इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा लेकिन टैंकर बहुत सीमित इलाकों में ही पहुंच सके। पानी न मिलने से होटल व्यवसायी भी परेशान हैं, उन्होंने भी टैंकरों से पानी मंगवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पंप हुए चालू, आज आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद 
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और आसपास की आबादी को पानी की आपूर्ति करने के लिए कोसी पंपिंग योजना के नदी के किनारे तीन पंप लगे हैं इनमें से दो पंप दुरुस्त हो गए हैं और तीसरे के भी देर शाम तक चालू हो जाने की उम्मीद है। जिससे आज सभी मोहल्लों में पानी मिलने की उम्मीद है। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि दूसरा पंप भी सोमवार दोपहर बाद चालू कर दिया गया है और उम्मीद है कि तीसरा पंप देर शाम तक काम करना शुरु कर देगा। सोमवार पूरी रात पंप चलते रहे तो आज नगर के सभी मोहल्लों में पानी की आपूर्ति लगभग सामान्य हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed