{"_id":"58dfe3044f1c1be53763e8f2","slug":"the-thief-entered-the-house-and-made-a-purse-filled-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ने घर में घुसकर जेवरात से भरा पर्स उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर ने घर में घुसकर जेवरात से भरा पर्स उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
चोरी के मामले में शनिवार को जानकारी लेने पीड़ित परिवार के घर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्वी पोखरखाली क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोर अलमारी से जेवरात व नकदी से भरा पर्स साफ कर ले गया। पर्स में करीब 14 तोला वजन के जेवरात और पांच हजार की नकदी थी। घटना के वक्त घर के लोग सोये हुए थे, लेकिन चोर कब अलमारी खोलकर पर्स चुरा ले गया इसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी। रात में जब गृह स्वामी की नींद टूटी तो घर का दरवाजा खुला देखकर उनके होश उड़ गए। चुराए गए जेवरात इत्यादि की कीमत करीब पांच लाख आंकी जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पुरोहित का कार्य करने वाले पंडित हरीश कांडपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है 28 मार्च की रात घर में उनके अलावा पत्नी और उनकी पुत्री सोये हुए थे। रात करीब 2.30 बजे जब उनकी पत्नी बाथरूम जाने के लिए निकली तो घर का दरवाजा खुला देखकर वह हैरान रह गए। इस दौरान घर के अंदर अलमारी में रखा पर्स गायब मिला। उन्होंने बताया कि इस पर्स में सोने की दो नथ, तीन मंगल सूत्र, तीन जोड़ी कान के झुमके, तीन जोड़ी बाली, 16 अंगूठी, हाथ की पौंची, 13 विष्णु प्रतिमा, एक मांग टीका और नाक की तीन फुल्ली रखे थे। पर्स में पांच हजार रुपये भी थे।
चोरी की इस वारदात से पूरा परिवार सदमे में है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस टोलिया पुलिस बल के साथ पंडित हरीश कांडपाल के घर पहुंचे और पूछताछ की। घर के लोगों का कहना है कि घटना की रात वह दरवाजे में भीतर से चिटकनी लगाना भूल गए थे। इसका फायदा उठाकर चोर भीतर घुस गया लेकिन यह भी माना जा रहा है कि चोर को अलमारी और पर्स आदि के बारे में पूरी जानकारी थी। तभी वह इतनी सफाई से सिर्फ जेवरात वाला पर्स उठाकर भाग निकला और घर के लोगों की नींद तक नहीं खुली।