फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एसएसपी के आदेश पर हिस्ट्रीशीटरों की थाने में परेड

एसएसपी के आदेश पर हिस्ट्रीशीटरों की थाने में परेड

Sat, 18 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर हिस्ट्रीशीटरों की थाने में परेड
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देश पर शनिवार को अल्मोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। परेड में पहुंचे चार हिस्ट्रीशीटरों को एसएसआई राजेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें आचरण में सुधार लाने और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। यह भी निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र से बाहर जाने पर इसकी सूचना बीट कांस्टेबल अथवा थाने में दें। साथ ही उन्हें हर रविवार को थाने में अवश्य हाजिरी देनी होगी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा थाना क्षेत्र में कुल 12 हिस्ट्रीशीटर हैं इसमें से एक की हिस्ट्रीशीट बंद हो गई है। एक हिस्ट्रीशीटर सोनू पवार को कुछ समय पहले जिला बदर किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर कराई गई परेड में शनिवार को दीपक कनवाल ग्राम पहल खत्याड़ी, चंदन सिंह बिष्ट निवासी बिंतोला चौकी एनटीडी, पुष्कर सिंह बिष्ट निवसी बिंतोला चौकी एनटीडी और जगमोहन सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू कनपुरिया ढूंगाधारा अल्मोड़ा थाने पहुंचे।
विज्ञापन

एसएसआई राजेंद्र सिंह बिष्ट ने चारों हिस्ट्रीशीटरों से उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों और मिलने जुलने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली गई। इधर एसएसआई बिष्ट ने बताया कि अन्य हिस्ट्रीशीटर विभिन्न कारणों से शनिवार को थाने में नहीं पहुंच सके। इन लोगों की परेड जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed