फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Center will be established.

Almora News: मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगा बर्न और ट्रामा सेंटर

Tue, 21 Nov 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Center will be established.
सुपर स्पेशियलिटी विभाग भी होगा संचालित, होगी न्यूरो, कार्डियक और प्लास्टिक सर्जरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के साथ पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के लोगों के अच्छी खबर है। मेडिकल कॉलेज में अब जल्द ही बर्न और ट्रामा सेंटर स्थापित होगा। कॉलेज प्रबंधन ने इसके लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया है जिस पर जल्द ही मोहर लगेगी। ऐसे में आगजनी की घटना में घायल लोगों को दुर्घटना में घायल गंभीर मरीजों को उपचार के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी होगी।
जिले के किसी भी अस्पताल में अब तक बर्न वार्ड स्थापित नहीं है और आगजनी की घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए मैदानी क्षेत्रों के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिले में ट्रामा सेंटर न होने से दुर्घटना में घायल गंभीर मरीज हायर सेंटर की दौड़ लगा रहे हैं। अब मेडिकल कॉलेज ऐसे मरीजों को राहत पहुंचाएगा, इसकी पहल शुरू हो गई है। जल्द मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड के साथ ही ट्रामा सेंटर स्थापित होगा। इसका प्रस्ताव कॉलेज प्रबंधन ने भेज दिया है। प्रबंधन के मुताबिक जल्द प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है और यहां ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी विभाग भी होगा संचालित
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई औ सिटी स्कैन मशीन स्थापित की गई हैं। यहां क्रिटिकल केयर सेंटर को भी स्वीकृति मिली है। एमआरआई और सीटी स्कैन रिपोर्ट की जांच के लिए अब भी कॉलेज प्रबंधन को ऑनलाइन सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन ने यहां सुपर स्पेशियलिटी विभाग संचालित करने का निर्णय लिया है। यहां न्यूरो, प्लास्टिक और कार्डियक सर्जन की तैनाती होगी। मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिलेगा और उन्हें हल्द्वानी, बरेली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड और ट्रामा सेंटर के साथ ही सुपर स्पेशियलिटी विभाग संचालित करने की योजना है, इस पर काम शुरू हो चुका है। मेडिकल कॉलेज में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed