फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cash stolen by breaking locker of Maruti workshop safe, case registered

Almora News: मारुति वर्कशॉप की तिजोरी का लॉकर तोड़ नकदी उड़ाई, केस दर्ज

Wed, 14 May 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 14 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cash stolen by breaking locker of Maruti workshop safe, case registered
अल्मोड़ा। नगर के धारानौला स्थित नैनीताल मोटर्स मारुति वर्कशाप का चोरों ने ताला तोड़ डाला। भीतर घुसकर तिजोरी के लॉकर का लॉक तोड़कर 65 हजार की नकदी पार कर ली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जगदीश सिंह बोरा वर्क मैनेजर नैनीताल मोटर्स मारुति वर्कशाप धारानौला अल्मोड़ा ने पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि नौ मई को शाम करीब 6:30 बजे शोरुम बंद कर वह और अन्य लोग अपने-अपने घरों को चले गए थे। अगले दिन 9:30 बजे मारुति शोरुम खोला। भीतर पहुंचे तो देखा कि केबिन के अंदर बनी दो तिजोरी जिसमें एक लकड़ी व एक लोहे की अलमारी के लॉकर के लॉक टूटे थे। ज्योति बोरा व मोहन कैड़ा ने अपने- अपने लॉकर को चेक किया तो उसमें रखे सारे पैसे नहीं थे। जब दोनों ने अपने लॉकर का हिसाब लगाया तो उसमें से दोनों के मिलाकर कुल 65000 रुपये गायब थे। काफी खोजने के बाद शोरूम में चोरी करने वालों का कुछ पता नहीं चल पाया। शोरूम का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने गुहार लगाई। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed