फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cantor coming down the teenager killed riding a Scooty

कैंटर के नीचे आने से स्कूटी सवार किशोर की मौत

Tue, 08 Nov 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 08 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cantor coming down the teenager killed riding a Scooty
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

 खैरना स्टेट हाईवे पर जैनोली के पास कैंटर के नीचे आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर यहां राजकीय इंटर कालेज जैनोली में दसवीं का छात्र था, दोपहर वह पिलखोली से घर की तरफ जा रहा था। मृतक के परिजनों ने किसी के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उपराड़ी गांव निवासी लक्षित बिष्ट उर्फ लक्की पुत्र सतीश बिष्ट मंगलवार को पिलखोली कस्बे से सामान खरीदकर दोपहर डेढ़ बजे अपनी स्कूटी संख्या यूके 01-ए-7519 से उपराड़ी की तरफ लौट रहा था, इसी बीच जैनोली के पास खैरना की तरफ से आ रहे कैंटर से जा भिड़ा। बताया गया है कि युवक काफी तेज गति में था और उससे स्कूटी संभल नहीं पाई वह कैंटर से जा भिड़ा और कैंटर के नीचे आ गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उप राजस्व निरीक्षक बची राम आगरी ने बताया कि  परिजनों ने मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है। वह बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए। घटना स्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed