फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP reached among the public to promote local products।

स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन को लेकर जनता के बीच पहुंचे भाजपाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
BJP reached among the public to promote local products।
कुँवाली में लोगों को पत्रक बांटते भाजपाई। - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। परिवार संपर्क अभियान के अन्तर्गत मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे। बीडीसी दीपक कन्नू साह के नेतृत्व में वक्ताओं ने स्थानीय उत्पादों पर निर्भरता बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370, श्री राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, नागरिकता सशोधन कानून, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन, गरीबों को किसानों को महिलाओं युवाओं को सशक्त बनाने के लिए योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत देश के 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन सभी उपलब्धियों को दूरस्थ न्याय पंचायत कुवांली के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत मुझोली, पागसा, सुतरगांव में घर घर जाकर लोगों को पत्रकों का वितरण किया। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए लोकल उत्पादों का ही उपयोग करने का आह्वान किया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पागसा भूपेंद्र सिंह, सूरज जोशी, दीपक परिहार, गणेश परिहार, कैलाश कुमार, नीरज जोशी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed