रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती हो रही है। इस प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को सोमनाथ मैदान में यूपी, राजस्थान, उत्तर दक्षिण क्षेत्र समेत कई राज्यों के खिलाड़ियों सहित कुल पांच सौ युवक पहुंचे। इनमें से 320 युवकों ने दौड़ लगाई। इनमें से कुल डेढ़ सौ युवक पास हुए।
भर्ती को केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत भुइयां ने निरीक्षण भी किया। सैनिक जीडी पद के लिए दूसरे दिन यूपी, हरियाणा, राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट समेत राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे थे। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के भर्ती अधिकारी जीएसओ-1 प्रशिक्षण लेफ्टिनेंट कर्नल मेजर जी राममोहन ने बताया कि 320 में से दौड़ में कुल डेढ़ सौ युवक पास हुए हैं। पास युवक का शारीरिक परीक्षण किया जा रहा है। तीन अप्रैल को क्लर्क, ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती होगी।