फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anti reservation Hadataal

आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हैं कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Anti reservation Hadataal
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करती हड़ताली महिला कार्मिक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/मौलेखाल। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की। शुक्रवार को विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान धरना स्थल पर पहुंचे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर सरकार उचित निर्णय लेगी। कर्मचारियों ने चितई गोलू मंदिर में पिछले दिनों जागर लगाने के बाद सीएम को भेजने के लिए सीडीओ मनुज गोयल को भी भभूति का पैकेट सौंपा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता के लिए सरकार तैयार है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर सरकार इस मामले में निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सेवा नियमावली में मेरिट और सीनियरटी के आधार पर प्रोन्नति का प्राविधान है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र गतिमान है। ऐसे में सरकार कोई निर्णय नहीं ले सकती है। सरकार कर्मचारियों की मांग का समाधान करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निर्णय दिया है। कोर्ट के आदेश का सरकार संज्ञान लेगी। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में बीडीओ पंकज कांडपाल, धीरेंद्र कुमार पाठक, दिगंबर फुलोरिया, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, बीएस चिलवाल, मनोज लोहनी, अनुराग साह, कुलदीप सिंह, दलीप बिष्ट, गणेश रावत उमापति पांडे, उमेद गैड़ा, आनंद जोशी, पुष्पा रावत, दीपा पांडे, जानकी कांडपाल, रमेश पांडे, लता तिवारी, रेखा तिवारी, लीला बोरा, अर्जुन कनवाल, जगदीश बिष्ट आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सल्ट विकासखंड कार्यालय प्रांगण में ग्राम विकास, बाल विकास, खंड शिक्षा कार्यालय, लोनिवि के कार्मिकों ने धरना दिया और नारेबाजी की। धरने में खीमानंद बुढलाकोटी, गिरीश चंद पुरोहित, प्रकाश पांडे, कैलाश घिल्डियाल, देवेंद्र रावत, भारत सिंह मनराल, कुंदन सिंह, मंगल सिंह, शम्भू दत्त, अर्जुन सिंह, भैरव दत्त उपाध्याय, हरीश बिष्ट प्रहलाद सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed