{"_id":"4c800683ac4d9063eb5a94a8f9f4d059","slug":"almora-petrol-pumps-dry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में भी पेट्रोल पंप ड्राई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में भी पेट्रोल पंप ड्राई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Tue, 05 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं मिलने से मंगलवार को भी पेट्रोल पंप ड्राई रहे। पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी को निकलने वाले चालक भी परेशान रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को नगर के धारानौला स्थित पंप में सुबह से ही तेल नहीं मिला। मालरोड के दो पेट्रोल पंपों में भी डीजल और पेट्रोल दोपहर से ही पहले समाप्त हो गया। पंपों से तेल नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान रहे। लंबी दूरी को जाने वाली गाड़ियों को तेल नहीं मिल सका। पंप संचालकों ने बताया कि गर्मी के समय तेल की खपत बढ़ जाती है। जरुरत के मुताबिक डिमांड डिपो में दी है। डिपो से पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पाने से तेल की किल्लत चल रही है।
विज्ञापन