फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जीआईसी चौमूधार के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

जीआईसी चौमूधार के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी चौमूधार के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीआईसी चौमूधार के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। ओ रंगीली धाना और लीला घस्यारी जैसे लोकगीतों ने समा बांध दिया। कुमाऊंनी जागर ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। दीवार पत्रिका अभिनव सोपान का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन


चौमुधार के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों ने समा बांधा। प्रधानाचार्य धरणीधर अवस्थी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। शिक्षक-अभिभावक संघ की अध्यक्ष हेमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यालय के आल राउंडर छात्र का पुरस्कार रोहित पाठक, प्रार्थना सभा में विशिष्ट योगदान का पुरस्कार कंचन बिष्ट, जूनियर वर्ग में सूरज कुमार, शत-प्रतिशत उपस्थिति का पुरस्कार अनीता परिहार को दिया गया। 12वीं कक्षा में प्रथम पूजा पाठक, हाईस्कूल में हेमा परिहार, कंचन बिष्ट, अनुज कांडपाल सम्मानित हुए। संचालन राजेश कुमार जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, प्रशांत लोहनी, कैलाश चंद्र जोशी, सुशील चंद्र, डा. महेंद्र प्रताप, आशा नयाल, मनोज कुुमार, विनोद कुमार, देवकी नंदन कांडपाल, विशन कनवाल, प्रयाग दत्त तिवारी, गजेंद्र पाठक, जगदीश पाठक, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed