{"_id":"5b7310d042c79271455f2be3","slug":"81534267600-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से वार्ता के बाद चार दिन से चल रहा क्रमिक अनशन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से वार्ता के बाद चार दिन से चल रहा क्रमिक अनशन स्थगित
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। राम सिंह धौनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जैंती में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने समेत अन्य मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं का चार दिनों से जैंती तहसील प्रांगण में चल रहा क्रमिक अनशन एसडीएम से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है।
छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारियों की जैंती के एसडीएम अवधेश कुमार सिंह से फोन पर वार्ता हुई। वार्ता में एसडीएम ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को 17 अगस्त को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जैंती तहसील कार्यालय में बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं का चार दिनों से जैंती तहसील प्रांगण में चल रहा क्रमिक अनशन स्थगित हो गया है।
इससे पूर्व मंगलवार को भी क्रमिक अनशन पर छात्रसंघ संयुक्त सचिव पिंकी धानक, सोनी बिष्ट, नेहा बिष्ट, अंजलि कुंवर, इंद्रा शर्मा, कंचना रौतेला, ज्योति बिष्ट, ललिता बिष्ट, रश्मि बिष्ट, दीपक पटवाल, सौरभ बिष्ट आदि बैठे।